फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: छात्रों का प्रदर्शन, विवि की कुलपति का पुतला फूंका

Wed, 19 Jul 2023 04:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

प्रदेश के छात्रों को प्रवेश में 50 फीसदी आरक्षण देने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। सीयूईटी पहाड़ के छात्रों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है लेकिन गढ़वाल विवि प्रशासन छात्रों के हितों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। इससे गुस्साए छात्रों ने गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन किया और विवि की कुलपति का पुतला फूंका। उन्होंने प्रदेश के छात्रों को प्रवेश में 50 फीसदी आरक्षण देने की मांग की। कहा कि छात्रहित में विवि प्रशासन जल्द निर्णय नहीं लेता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

छात्रसंघ सचिव सम्राट सिंह राणा ने कहा कि गढ़वाल विवि प्रशासन ने प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू कर दिए हैं लेकिन अभी तक छात्रहित में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है। कहा कि अब सीयूईटी के स्नातक प्रवेश परीक्षा का परिणाम आने के बाद छात्रों को और फजीहत झेलनी पड़ रही है। प्रवेश परीक्षा दे चुके छात्रों को अनुपस्थित दर्शाया गया है। आर्यन छात्र संगठन के प्रदेश संयोजक संजय बिष्ट ने कहा कि छात्रों की मांगों के समाधान की दिशा में विवि प्रशासन जल्द ठोस कदम नहीं उठाता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में संगठन के जिला उपाध्यक्ष मयंक कंडवाल, छात्रनेता नीरज पंचोली, महामंत्री अंशुल भट्ट, मानस कगडियाल, अमित नेगी, श्रद्धेश और गोलू मेहता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें