फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बूंखाल मेले के सफल आयोजन को सात कार्यकारी मजिस्ट्रेट किए तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
थलीसैंण। प्रसिद्ध बूंखाल मेले के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिला प्रशासन पौड़ी ने सात कार्यकारी मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। डीएम पौड़ी डाॅ. आशीष चौहान ने आदेश जारी कर कार्यकारी मजिस्ट्रेटों का आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम डाॅ. चौहान ने बताया कि बूंखाल मेला आगामी सात दिसंबर को आयोजित होगा। जिसके सफल आयोजन के लिए मेला परिसर में संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी दीपक रामचंद्र सेठ व तहसीलदार पौड़ी दीवान सिंह राणा को कार्यकारी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। कहा, नायब तहसीलदार पौड़ी संजय नेगी को बेला बाजार, राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र सिंह रावत को खिर्सू मेलसैंण, तहसीलदार श्रीनगर धीरज राणा को चौंरीखाल, नायब तहसीलदार चाकीसैंण पूरण प्रकाश रावत को पैठाणी और राजस्व निरीक्षक सुदामा सिंह को पिठुंडी क्षेत्र के कार्यकारी मजिस्ट्रेट का दायित्व सौंपा गया है। डाॅ. चौहान ने समस्त कार्यकारी मजिस्ट्रेटों को आपसी समन्वय से मेले के शांतिपूर्ण व सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें