फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बेस अस्पताल में डेंगू के सात मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



श्रीनगर। नगर क्षेत्र में भी डेंगू ने दस्तक दे दी है। बेस अस्पताल श्रीनगर में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल के डेंगू आइसोलेशन वार्ड में विभिन्न जनपदों के सात मरीज भर्ती है। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए नगर निगम भी नगर क्षेत्र में एंटी लार्वा दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है।

डेंगू को लेकर बेस अस्पताल प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। यहां डेंगू के मरीजों के दृष्टिगत दो आइसोलेशन वार्ड तैयार किए गए हैं। बेस अस्पताल में चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी के विभिन्न क्षेत्रों से डेंगू के मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा श्रीनगर नगर क्षेत्र से भी डेंगू के तीन मरीज बेस अस्पताल में भर्ती हुए थे जो ठीक हो चुके हैं। अभी तक छह मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि सात मरीज वार्ड में भर्ती है।
विज्ञापन

इधर निगम प्रशासन भी डेंगू को लेकर सतर्क है, बीते साल नगर क्षेत्र में डेंगू के 542 मरीज मिले थे। सफाई निरीक्षक शशि पंवार ने बताया कि नगर क्षेत्र में बीते साल डेंगू के तीन हाॅटस्पाट थे, इनमें तिवारी मोहल्ला, केदार मोहल्ला व प्रगति विहार शामिल था। कहा कि निगम द्वारा बीते साल के हॉट स्पॉट वाले क्षेत्रों के साथ अन्य इलाकों में समय-समय पर फागिंग व एंटी लार्वा दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन


कोट,,,,,,,,
अस्पताल में छह-छह बेड के दो महिला व पुरुष आइसोलेशन वार्ड तैयार किए गए हैं। 30 बेड का एक और डेंगू वार्ड तैयार किया गया है जहां मरीजों की संख्या बढ़ने पर भर्ती कराया जाएगा। बेस अस्पताल के डेंगू वार्ड में मरीजों के लिए मच्छरदानी से लेकर पर्याप्त दवाइयों की व्यवस्था की गई है। डेंगू मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ाने के लिए जंबो पैक्स की व्यवस्था भी अस्पताल में उपलब्ध है। -डॉ. अजेय विक्रम, चिकित्सा अधीक्षक, बेस अस्पताल श्रीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें