फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फटिया रोग से सात मवेशियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड पाबौ के एक गांव में मवेशी फटिया रोग की चपेट में आ रहे हैं। इस रोग से गांव के सात मवेशियों की मौत भी हो चुकी है। पशुपालन विभाग ने गांव पहुंच कर मवेशियों का टीकाकरण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पाबौ ब्लाक स्थित ग्वालखुड़ा गांव में विगत कई दिनों से मवेशी संक्रामक बीमारी के चपेट में आ रहे हैं। गांव के पशुपालकों पहले मवेशियों के संक्रामक रोग की चपेट में आने का पता चला। जब कई मवेशी बीमारी से दम तोड़ने लगे, तो उन्होंने पशुपालन विभाग को जानकारी दी। विभाग की टीम ने गांव पहुंच मवेशियों का टीकाकरण शुरू कर दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्रप्रसाद नौटियाल ने बताया कि संक्रामक बीमारी से गांव के सात मवेशियों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मवेशियों पर विभाग की दवाओं का असर नहीं हो रहा है। पशुपालक कैलाश चन्द्र, भुवनेश्वर प्रसाद, प्रवेशकुमार, राखी देवी ने मवेशियों की मौत को चिंताजनक बताया। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. एसके सिंह बर्त्वाल ने बताया कि ग्वालखुड़ा गांव के मवेशी फटिया रोग की चपेट में आ रहे हैं। कहा कि मवेशियों का टीकाकरण किया जा रहा है। जल्द ही मवेशी स्वस्थ हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें