फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल के कर्मचारियों के सेवा विस्तार का अनुरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का कार्यकाल 28 फरवरी को खत्म हो जाएगा। ऐसे में कर्मचारी भविष्य के प्रति चिंतित हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने उक्त कर्मचारियों के अनुभव का लाभ बेस अस्पताल में लेने का विचार बनाया है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा निदेशालय को पत्र भेजकर सेवा विस्तार का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन

गत वर्ष कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर मेडिकल कॉलेज में 200 बेड के पृथक कोविड अस्पताल की स्थापित किया गया। अस्पताल की व्यवस्थाओं के संचालन के लिए आउटसोर्स से 11 माह के लिए करीब 85 नर्सिंग/पैरामेडिकल व अन्य कर्मचारी यहां तैनात किए गए। इस फरवरी माह की 28 तारीख को उक्त कर्मचारियों का अनुबंध खत्म हो जाएगा। वर्तमान में कोरोना संक्रमण का कोई केस न होने की वजह से कोविड अस्पताल के वार्ड खाली हो गए हैं। ऐसे में कॉलेज प्रशासन उक्त कर्मचारियों की सेवाएं सामान्य अस्पताल में लेना चाहता है। क्योंकि बेस अस्पताल में नर्सिंग संवर्ग सहित अन्य कर्मचारियों की भारी कमी है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि उक्त कर्मचारी प्रशिक्षित हो चुके हैं। भविष्य में इनकी आवश्यकता महसूस की जा रही है। ऐसे मेें निदेशालय को पत्र भेजकर सेवा विस्तार का अनुरोध किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें