फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के वाहन में घूमने पर कॉलेज प्रशासन सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन के निर्देशों के बावजूद एमबीबीएस छात्र अपने वाहनों में घूम रहे हैं। इसके अलावा छात्र-छात्राएं लिंक मार्ग होने के बावजूद हाईवे से कॉलेज व छात्रावास के बीच आवाजाही कर रहे हैं। हाईवे पर दुर्घटना के खतरे को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने इस पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

प्रवेश के दौरान कॉलेज ने छात्र-छात्राओं से संस्थान/हॉस्टल में अपना वाहन नहीं लाने का शपथ पत्र जमा करवाया था। बावजूद छात्र-छात्राएं अपने दुपहिया/चौपहिया वाहन में घूम रहे हैं। प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि बाजार में तीन-तीन छात्रों के दुपहिया वाहन दौड़ाने की भी शिकायत मिली है। यह उचित नहंीं है। उन्होंने बताया कि हॉस्टल/परिसर में यदि कोई छात्र वाहन रखते पाया गया, तो वाहन जब्त कर उसके अभिभावकों को सूचना भेज दी जाएगी। इसके अलावा पुलिस को भी पत्र लिया गया है कि यदि कोई मेडिकल कॉलेज का छात्र अपने वाहन में घूमते देखा जाए, तो उसका वाहन सीज कर दिया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें