फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: इमरजेंसी में 24 घंटे मौजूद रहें सीनियर डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


श्रीनगर। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बृहस्पतिवार देर रात मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी विभाग में सीनियर डॉक्टरों की मौजूदगी न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक को इमरजेंसी में 24 घंटे सीनियर डॉक्टरों के मौजूद रहने के निर्देश दिए। लापरवाही पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार रात करीब पौने ग्यारह बजे अचानक स्वास्थ्य मंत्री बेस अस्पताल पहुंच गए। सूचना मिलने पर तत्काल अस्पताल के अधिकारी भी वहां पहुंचे। मंत्री ने यहां भर्ती बदरी-केदार यात्रा पर आए मरीजों से भी मंत्री ने मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम पूछी। इसके अलावा उन्होंने मरीजों से अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. अजेय विक्रम सिंह को अस्पताल की सेवाओं को सुदृढ़ रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवाओं में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें