एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विवि के द्वितीय सेमेस्टर को छोड़कर सम सेमेस्टर (चतुर्थ, षष्ठम, अष्टम एवं दशम) की परीक्षा 20 अगस्त से शुरू होगी। परीक्षा के लिए 22 जुलाई से ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने शुरू हो जाएंगे।
गढ़वाल विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरुण रावत ने बताया कि विवि के परिसरों और संबद्ध संस्थानों की मुख्य/व्यावसायिक एवं अंक सुधार परीक्षा 20 अगस्त से होगी। परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरने की तिथि 22 जुलाई से 5 अगस्त तय की गई है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं आवेदन पत्र एवं परीक्षा शुल्क के प्रिंट की प्रति संबंधित परिसर/महाविद्यालय/संस्थान के संकायाध्यक्ष/विभागाध्यक्ष/निदेशक/प्राचार्य को डाक/ईमेल/व्हाट्सऐप के माध्यम से भेज दें। संबंधित संस्थान/परिसर/महाविद्यालय आवेदन पत्रों की जांच व सत्यापन कर पत्रावली 14 अगस्त तक विवि में जमा कर दें। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं परीक्षा आवेदन पत्र में केवल अपना ही मोबाइल नंबर और मेल आईडी अंकित करें ताकि परीक्षा संबंधी जानकारियां संबंधित को उपलब्ध कराई जा सकें।