फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर शहर की सुरक्षा का डीजीपी ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर शहर की सुरक्षा का
विज्ञापन

डीजीपी ने लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बुधवार को बकरीद पर्व के लिए की जा रही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए श्रीनगर शहर के कुछ हिस्सों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन

कश्मीर जोन के आईजीपी विजय कुमार और एसएसपी हसीब मुगुल के साथ बुधवार को अपने दौरे के दौरान डीजीपी ने रेजीडेंसी रोड, जहांगीर चौक, बाटामालू और डलगेट इलाके का दौरा किया। दौरे का मुख्य उद्देश्य शहर में जमीनी सुरक्षा उपायों और बलों की तैनाती का जायजा लेना था।डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बकरीद के मद्देनजर लोगों के अनुकूल माहौल सुनिश्चित करें तथा इस बात का भी ध्यान रखें कि कोविड के लिए जारी प्रोटोकाल का उल्लंघन न होने पाए। बकरीद का पर्व एक अगस्त से शुरू होकर तीन को समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें