श्रीनगर। कलियासौड़ स्थित मां धारी देवी मंदिर में इन दिनों बंदरों का उत्पात मचा हुआ है। आए दिन बंदर श्रद्धालुओं पर झपट रहे हैं और उनका सामान छीन रहे हैं।
पुजारी लक्ष्मी प्रसाद व रमेश चंद्र पांडे ने बताया कि मंदिर परिसर में बंदरों की संख्या इतनी अधिक हो गई है कि वे न केवल प्रसाद छीन रहे हैं बल्कि लोगों पर हमला भी कर रहे हैं। मंदिर समिति ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बंदरों से निपटने के लिए अलग से एक सुरक्षाकर्मी की तैनाती की है। इसके बावजूद बंदरों के उत्पात से निजात नहीं मिल पा रही है। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार शासन, नगर निगम प्रशासन और वन विभाग से शिकायत की जा चुकी है लेकिन इसका समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग की ताकि श्रद्धालु बिना किसी डर के दर्शन कर सकें। संवाद