फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: निबंध में अभिनव रहे प्रथम

Mon, 05 Oct 2026 07:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। वन विभाग कीर्तिनगर रेंज ही ओर से राजकीय इंटर कॉलेज मंजाकोट (चौरास) में वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत एक दिवसीय गोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर स्कूली बच्चों व अन्य लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की प्रतिज्ञा ली। इस दौरान मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अभिनव बिष्ट, दीक्षा एवं अमर रावत को क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी, डॉ. अशोक बडोनी, मनोज डोबरियाल, देवेंद्र सिंह तथा वन विभाग कीर्तिनगर रेंज के उप वन क्षेत्राधिकारी एसपी बडोनी, वन आरक्षी राम सिंह व अंकित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


बूथ मजबूती और संकल्प ज्योति यात्रा पर बनी रणनीती
श्रीनगर। भाजपा श्रीनगर मंडल की मासिक बैठक सोमवार को संपन्न हुई। बैठक में संगठन के पिछले कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। सरल ऐप के डिजिटलीकरण, कमजोर बूथों की स्थिति तथा वहां संगठन को मजबूत करने को लेकर बैठक में मंथन किया गया। मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने कहा कि आगामी 7 अक्तूबर को श्रीनगर में होने वाली संकल्प ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक एवं राजनीतिक यात्रा के उपलक्ष्य में होने वाले गढ़भोज कार्यक्रम की तैयारियों की आयोजन प्रबंधन पर चर्चा की गई। प्रवेश चमोली, हिमांशु भट्ट, जयपाल बिष्ट, दीपक कुमार, दिनेश पटवाल, नरीलाल निर्वेद, संजय गुप्ता, दिनेश असवाल, दिनेश उनियाल, सीमा भंडारी, वासुदेव कंडारी आदि बैठक में मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें