फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आातंकियों की तलाश में दूसरे दिन भी अभियान जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में लगातार दूसरे दिन भी सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में अभियान जारी रखा। मंगलवार सुबह कवूसा में शुरू हुए तलाशी अभियान में सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मरीन कमांडोज भी शामिल हुए।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी पर सेना, सीआरपीएफ और पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हो गई। रात के अंधेरे में आतंकी कहीं भाग न निकले, उसके लिए फ्लड लाइटें भी लगाई गईं।
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इलाके में देर रात हुए पथराव की आड़ में आतंकी भाग निकले। सुरक्षाबलों को अंदेशा है कि मुठभेड़ में घायल एक आतंकी ने सुखनाग नाले में छलांग मारी है और शायद वो मारा गया है। उसके शव को तलाशने के लिए मरीन कमांडोज सुखनाग नाले में अभियान चलाये हुए हैं।
विज्ञापन

कुपवाड़ा में भारी मात्रा में हथियार बरामद
वहीं उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के देना बहक जंगल क्षेत्र में लगातार चौथे दिन भी सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान जारी रखा। बता दें कि 5 सितंबर को आतंकियों के साथ कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद इलाके में लगातार तलाशी अभियान जारी है। हालांकि इस दौरान आतंकियों का पता नहीं चल पाया लेकिन पता चला है कि इस दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। बरामद हथियारों में 1 अमेरिकन मेड एम 4 राइफल, 1 एम 4 मैगजीन, 5.6 एमएम के 18 कारतूस, 1 एके 47 मैगजीन, 7.62 एमएम के 5 कारतूस, 3 किट बैग, 1 जैकेट, 3 शॉल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें