श्रीनगर में एसडीआरएफ के विंटर कैंप मे परीक्षण लेते स्कूली बच्चे फोटो----- संवाद न
- फोटो : SHRINAGAR
जीजीआईसी में एसडीआरएफ की टीम की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए पांच दिवसीय विंटर कैंप का शुभारंभ किया गया है, जिसमें छात्रों को आपदा में बचाव एवं राहत की जानकारी दी जा रही है।
मंगलवार को आयोजित कैंप के पहले दिन टीम प्रभारी इंस्पेक्टर सिद्धार्थ कुकरेती ने छात्र-छात्राओं को आपदा से निपटने के तरीके बताए। साथ ही आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में काम आने वाले उपकरणों की जानकारी दी। इस मौके पर कोतवाल एनएस बिष्ट व टीम के सदस्यों ने छात्र-छात्राओं को रोप पर उतरना, चढ़ना और नदी पार करने का अभ्यास करवाया। जबकि घायलों की मदद के उपाय भी सुझाए। इस दौरान डाक्यूमेंट्री के माध्यम से भी छात्रों को आपदा के दौरान बचाव एवं राहत की जानकारी दी गई। शिविर में एसडीआरएफ के आशीष डिमरी, हरिश बंगारी, प्रदीप, जयप्रकाश, उपेंद्र, नितिन, विनय, जयप्रकाश व प्रधानाचार्य सुमनलता पंवार आदि मौजूद थे।