फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: एसडीएम ने 29 मार्च से देश सेवा पहल शुरू करने के दिए निर्देश

Thu, 26 Mar 2026 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
- विकासखंड में ब्लॉक एक्शन टास्क फोर्स की बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा
विज्ञापन

थलीसैंण। विकासखंड में ब्लॉक एक्शन टास्क फोर्स की बैठक बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी कृष्णा त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित बाल विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए देश सेवा पहल 29 मार्च से शुरू की जाए। साथ ही पोक्सो एक्ट, साइबर सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी विद्यालयों तक अनिवार्य रूप से पहुंचाने व इसके लिए प्रधानाचार्यों के साथ समन्वय बनाकर नियमित बैठकें करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने खंड विकास अधिकारी को राजकीय महाविद्यालय में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कैंटीन संचालित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रत्येक तीन माह में लंच विद एसडीएम कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों से संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं को समझने पर जोर दिया। फ्योंली अभियान को और प्रभावी बनाते हुए कुपोषित बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी पूजा रावत ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों से बालिकाओं, किशोरियों और महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य, एनीमिया, स्वच्छता और शिक्षा संबंधी जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नेगी, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अंकिता रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें