फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक शिक्षक की पत्नी को स्कूल देगा नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज तिमली में सेवारत शिक्षक के कोरोना संक्रमण से मौत होने के बाद परिवार की मदद के लिए विद्यालय के शिक्षकों के साथ ही कई लोग मदद के लिए आगे आए हैं। वहीं मृतक शिक्षक की पत्नी को स्कूल में ही लिपिक संवर्ग के पद पर नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

खैरासैंण निवासी व विद्या मंदिर इंटर कालेज तिमली में सेवारत रहे शिक्षक विमल जुयाल का कोरोना संक्रमण से 27 अप्रैल को निधन हो गया था। वे परिवार में कमाने वाले एकमात्र सदस्य थे। अब परिवार की मदद के लिए विद्या भारती स्कूल के शिक्षकों के साथ ही कई लोग मदद के लिए आगे आए हैं। विद्या मंदिर तिमली के प्रधानाचार्य संजय ममर्गाइं ने बताया कि दिवंगत शिक्षक विमल जुयाल की पत्नी बबली देवी को लिपिक संवर्ग में जल्द नियुक्ति दिए जाने का निर्णय लिया गया है। शिक्षक के कक्षा 11वीं में अध्ययनरत बेटे व 10वीं में अध्ययनरत बेटी को कक्षा 12वीं तक निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। प्रधानाचार्य जुयाल ने बताया कि विद्यालय व विद्या भारती परिवार स्व. जुयाल के परिवार को डेढ़ लाख की आर्थिक मदद करेगा। शिक्षक राजेश रावत व सीताराम पोखरियाल ने बताया कि जनसहयोग से शिक्षक के परिवार की 4 लाख की एफडी बनाई है। 41 हजार नकद सहयोग राशि भी दी जाएगी। कई लोगों ने सीधे परिवार के बैंक खाते में 1 लाख से अधिक का आर्थिक सहयोग दिया है। जिले की एनएसएस यूनिट ने भी मदद की है। राजीव रावत, कमल रावत, डा. कमलेश मिश्रा आर्थिक सहयोग जुटाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें