पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में फ्योलीं बुरांश के बैनर तले स्कूल क दिन गीत का विमोचन किया गया। इस दौरान कवयित्री साईनी कृष्ण उनियाल का काव्यपाठ बच्चों और शिक्षकों द्वारा खूब सराहा गया।
राजमति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिमली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रसिद्ध रंगकर्मी गौरीशंकर थपलियाल, लोकगायक अनिल बिष्ट व हरीश गैरोला ने गीत का विमोचन किया। इस दौरान अनिल बिष्ट ने दैणु ह्वेजा दैणु बाबा.. हनुमान का भजन सुनाकर सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। गीतकार विनोद कपरवाण ने कहा कि फ्योलीं बुरांश फिल्मस निरंतर गांवों की सभ्यता और संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है।
अपने विभिन्न गीतों के माध्यम से उनके द्वारा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर स्थानीय कलाकारों के सहयोग से नए प्रतिभाओं को मंच दिलवाया जाता है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं और बच्चों को अपनी प्रतिभा आगे लाने का अवसर प्राप्त हो सके और ग्रामीण संस्कृति की ओर समाज का ध्यान आकर्षित हो। बताया कि स्कूल क दिन गीत को उनके साथ गायिका साक्षी डोभाल ने गाया है। जबकि गौरव गैरोला, आयुषी नेगी, भूमि, प्राची,शेरा, अंबिका, राहुल सुधांशु, शुभम, हिमानी, अंकिता, निकिता ने अभिनय किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य संजय ममगाईं, प्रवीण पंवार, शुभम पंवार, आशीष और नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।