फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: एडीओ पंचायत नैनीडांडा से तलब किए विकास कार्यों के अभिलेख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। जिला पंचायतराज अधिकारी पौड़ी जितेंद्र कुमार ने विकास खंड नैनीडांडा के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) से दो ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के अभिलेख तलब किए हैं। ग्रामीणों ने डीएम व डीपीआरओ पौड़ी से शिकायत कर विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए थे। डीपीआरओ कुमार ने कहा कि जांच में शिकायत सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

नैनीडांडा ब्लाक के कफलटांडा निवासी सुनील दत्त सुंदरियाल ने बीते अक्तूबर माह में डीएम पौड़ी को एक शिकायती पत्र भेजा था। पत्र में उन्होंने बताया कि पंचायत में वाटर कूलर, बैंच, स्ट्रीट लाइटें, कूड़ेदान की खरीदारी की गई, जो बाजार मूल्य से अधिक दामों में खरीदे गए हैं। आरोप लगाया कि पंचायत में सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने प्रकरण में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी ओर ब्लाॅक के बड़ेथ गांव निवासी विक्रम नेगी ने डीपीआरओ पौड़ी को एक शिकायती पत्र भेजा है। पत्र में नेगी ने बताया कि मनरेगा में हुए कार्यों में प्रवासी ग्रामीणों को मजदूर दर्शाया गया है। निर्माण कार्यों में उपयोग में लाए गए सीमेंट के बैग अधिक दर्ज किए गए हैं। कहा कि गांव में सोलर लाइट 20 से 25 लगी हैं। जबकि अभिलेखों में 41 दर्ज की गई हैं। ग्रामीण विक्रम नेगी ने विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्रकरण में डीएम पौड़ी डा. आशीष चौहान ने डीपीआरओ पौड़ी को जांच सौंपकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। डीपीआरओ पौड़ी जितेंद्र कुमार ने उक्त ग्राम पंचायतों में शिकायतकर्ताओं से बात की। बताया कि दोनों शिकायतों से संबंधित समस्त अभिलेख एडीओ पंचायत से तलब किए गए हैं। प्रकरण की जांचकर रिपोर्ट जल्द ही डीएम पौड़ी को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिनी सचिवालयों में नहीं है विद्युत व्यवस्था

डीपीआरओ पौड़ी जितेंद्र कुमार ने रिखणीखाल ब्लाॅक के ग्राम पंचायत चुरानी व कुमाल्डी में पंचायत के मिनी सचिवालयों का निरीक्षण किया। बताया कि दोनों मिनी सचिवालयों में विद्युत व्यवस्था सुचारू नहीं की गई है। उन्होंने कड़ी फटकार लगाते हुए ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर विद्युत व्यवस्था सुचारु किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें