फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर झील में नए साल में शुरू होगा नौकायन : अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
साहसिक खेल व पर्यटन की दृष्टि से श्रीनगर को नए साल 2021 में नौकायन की सौगात मिलने जा रही है। जिला पंचायत पौड़ी प्रशासन ने श्रीनगर झील में नौकायन को लेकर खाका तैयार कर लिया है। जिपं अध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि झील में नौकायन के लिए जल्द ही ट्रायल लिया जाएगा। सुरक्षा मानकों के तहत जल्द ही नौकायन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

श्रीनगर के समीप कोटेश्वर में अलकनंदा नदी पर बांध का निर्माण किया गया है। इस झील में लंबे समय से नौकायन शुरू करने की मांग की जा रही है। वर्ष 2018 में जिला पंचायत पौड़ी ने झील में नौकायन के लिए कार्ययोजना तैयार की, लेकिन तकनीकी खामी के चलते अभी तक योजना शुरू नहीं हो पाई है। अब जिला पंचायत प्रशासन ने झील में नौकायन शुरू करने के लिए कवायद तेज कर दी है। जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी शांति देवी ने कहा कि श्रीनगर झील का दायरा करीब 10 किमी से भी अधिक है। यहां साहसिक खेल व पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जल्द नौकायन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें