फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: चारधाम यात्रा में रोडवेज पार्किंग बनी आय का बड़ा स्रोत

Mon, 15 Jun 2026 05:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
- सस्ती दरों और बेहतर सुरक्षा से बढ़ा वाहनों का रुझान, राजस्व दोगुना
विज्ञापन

श्रीनगर। चारधाम यात्रा शुरू होने के साथ शहर में वाहनों का दबाव बढ़ गया है, लेकिन रोडवेज परिसर में बनी पार्किंग निगम के लिए आय का बड़ा स्रोत बनकर उभरी है। करीब एक साल पहले शुरू हुई इस पार्किंग को शुरुआती दौर में विरोध और अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब यह व्यवस्था पूरी तरह सुचारु है। पहले चौपहिया वाहनों के लिए 30 रुपये प्रति घंटा शुल्क था, जिसे घटाकर 30 रुपये प्रतिदिन और दोपहिया वाहनों के लिए 10 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया। सस्ती दरों के चलते स्थानीय लोग और व्यापारी भी इसका उपयोग कर रहे हैं। रोडवेज डिपो प्रभारी अशोक काला के अनुसार पार्किंग में 100 से अधिक चारपहिया वाहनों और पर्याप्त दोपहिया वाहनों की क्षमता है। यात्रा सीजन में दैनिक आय एक हजार रुपये से बढ़कर दो हजार रुपये से अधिक और मासिक राजस्व 20 हजार रुपये से बढ़कर 40 हजार रुपये तक पहुंच गया है। चारधाम यात्रा के टैंपो ट्रैवलर समेत बड़े वाहन भी यहीं पार्क हो रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होने के कारण कई स्थानीय वाहन मालिकों ने 2000 रुपये जमा कर मासिक सुविधा भी ली है। संवाद
विज्ञापन



सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था
रोडवेज प्रशासन ने पार्किंग स्थल पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए हैं। कर्मचारियों की नियमित ड्यूटी से वाहनों की निगरानी की जा रही है। इसका सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को हो रहा है जो खरीदारी के लिए मुख्य बाजार आते हैं। पहले सड़क किनारे बेतरतीब वाहन खड़े होने से जाम लगता था लेकिन अब इस सुरक्षित और सस्ती पार्किंग के कारण श्रीनगर की यातायात व्यवस्था में काफी सुधार देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें