फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मार्ग बना नहीं, 20 किमी अतिरिक्त दूरी तय कर रहे लोग

Thu, 25 Jun 2026 04:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। ब्लॉक खिर्सू के गवाणा-मंगलाकोटी-पोखरी मार्ग का निर्माण कार्य वर्ष 2022-23 से अधूरा पड़ा है जिससे ग्रामीणों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क का निर्माण पूरा न होने के कारण लोगों को श्रीनगर पहुंचने के लिए करीब 20 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। उन्हें श्रीनगर पहुंचने के लिए बुघाणी-खिर्सू मोटर मार्ग से होकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीण भजन सिंह कठैत ने बताया कि मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्ष 2022-23 में इस मार्ग का शिलान्यास किया था लेकिन शिलान्यास के बाद भी निर्माण कार्य अधर में लटका है। सड़क न होने से मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यदि यह मार्ग खिर्सू-खेड़ाखाल मार्ग से जुड़ जाता तो क्षेत्र के लोगों को ब्लॉक और जिला मुख्यालय तक पहुंचने में काफी सहूलियत मिलती। दूसरी ओर लोनिवि श्रीनगर के अधिशासी अभियंता किशोर कुमार ने बताया कि मार्ग निर्माण का कार्य पूरा करने के लिए जिला योजना में मंजूरी मिली है। अगस्त से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें