फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉटलिंग प्लांट के विरोध में संतों और संगठनों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग विधान सभा क्षेत्र के डडुआ-भंडाली में शराब के बॉटलिंग प्लांट की स्थापना के विरोध मेें संत समाज और अन्य संगठनों ने एसडीएम ऑफिस कीर्तिनगर में धरना दिया। एक दिवसीय धरने में आंदोलनकारियों ने कहा कि यदि सरकार को रोजगार के लिए फैक्ट्री खोलनी है, तो मिनरल वाटर या जूस प्लांट की स्थापना करवाए।
विज्ञापन

रविवार को तयशुदा कार्यक्रम के तहत हिमालय बचाओ आंदोलन, देव भूमि सिविल सोसाइटी, गंगा आरती समिति और उत्तराखंड रक्षा अभियान सहित अन्य संगठनों ने शराब और नशे के कारोबार के विरोध में कीर्तिनगर में धरना दिया। इस मौके पर आयोजित सभा में पंडित अधर कौशिक ने कहा कि वर्तमान सरकार अक्षम है। चाटुकार लोग फायदा उठा रहे हैं और जो लोग जनता के हित की बात उठा रहे हैं, उनको जेल भेजा जा रहा है। देवभूमि में बूचड़खाने व शराब उत्पादन होने दिया गया, तो आने वाली पीढ़ी हम पर सवाल उठाएगी।
जेपी बडोनी ने कहा कि शराब खाने व बूचड़खाने का विरोध किया जाना चाहिए। विनोद जी महाराज ने शराब के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाने पर जोर दिया। स्वामी दर्शन भारती ने कहा कि देवभूमि में शराब की फैक्ट्री नहीं लगने दी जाएगी।
विज्ञापन

सभा का संचालन समीर रतूड़ी ने किया। इस अवसर पर पवन किशन शास्त्री, बिड़ला परिसर के कार्यवाहक छात्र संघ अध्यक्ष अंकित उछोली, महंत स्वामी श्याम प्रकाश जी महाराज, अरविंद दरमोड़ा, विक्रम फस्र्वाण, विजयंत निजवाला, संजय चौहान और राजेश्वरी जोशी आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें