फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों के निरीक्षण को पहुंचे राजस्व उपनिरीक्षक, डाक्टर नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। विकासखंड पाबौ के अस्पतालों में निरीक्षण के लिए राजस्व उपनिरीक्षकों के पहुंचने पर डॉक्टरों ने कड़ी नाराजगी जताई। डॉक्टरों ने मामले की शिकायत सीएमओ से की। डॉक्टरों का कहना था कि प्रशासन के इस निर्णय से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने उपजिलाधिकारियों को जनपद के सभी विकासखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र व राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी ने निर्देश में लिखा था कि चिकित्सालयों में तैनात चिकित्सक, फार्मेसिस्ट व अन्य स्टाफ के अनुपस्थित रहने की शिकायतें संज्ञान में आ रही हैं। पाबौ ब्लाक के चिकित्सालयों में निरीक्षण के लिए राजस्व उपनिरीक्षक पहुंचे। इस पर डॉक्टरों ने राजस्व उपनिरीक्षकों के निरीक्षण पर कड़ा आक्रोश जताया। चिकित्सक संघ के महासचिव डॉ. पुंकेश ने कहा कि अस्पतालों के निरीक्षण के लिए प्रशासन की ओर से राजस्व उपनिरीक्षकों को भेजा गया। राजस्व उपनिरीक्षक अस्पतालों से उपस्थिति पंजिका की फोटो लेकर गए हैं। डा. पुंकेश ने कहा कि इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी से शिकायत की गई। सीएमओ डॉ. मनोज बहुखंडी ने कहा कि अस्पतालों के निरीक्षण के लिए राजस्व उपनिरीक्षक को भेजे जाने पर डॉक्टरों ने आपत्ति जताई। मामले में जिलाधिकारी से वार्ता की गई। जिलाधिकारी से सकारात्मक आश्वासन मिलने पर मामला सुलझ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें