फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोपोर में कांग्रेस सरपंच ने पद से दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोपोर। घाटी में पंचों-सरपंचों पर हो रहे आतंकी हमलों से दहशत का माहौल है। दो-तीन दिन में भाजपा के कई नेता पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। अब उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में शुक्रवार दोपहर कांग्रेस के एक सरपंच ने पद से इस्तीफा दे दिया। बता दें, आतंकियों ने वीरवार को कुलगाम जिले के काजीगुंड के वेसु इलाके में भाजपा सरपंच सज्जाद अहमद खांडे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले कुलगाम में ही भाजपा से जुड़े पंच पर हमला किया था, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को इस्तीफा देने वाले सोपोर की डांगपोरा तहसील के मलमपनपोरा के सरपंच मोहम्मद रमजान लोन ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से दहशत के साये में जी रहे हैं लेकिन अब और नहीं जी सकते। उन्होंने बताया कि वह कांग्रेस पार्टी से पिछले कई वर्षों से जुड़े हुए हैं और पंचायत चुनाव में बहुमत के साथ जीते थे। उनकी उम्र करीब 60 साल है और वह एक गरीब परिवार से हैं। उनकी चार बेटियां हैं और वह अपने परिवार को खतरे में नहीं डाल सकते। रमजान ने यह भी कहा कि उन्होंने केवल सरपंच के ओहदे से इस्तीफा दिया है नाकि कांग्रेस पार्टी से। वह एक चैन की जिंदगी जीना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें