फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे से गिरे बोल्डर से आवासीय भवन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
डुंगरीपंथ में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग की पहाड़ी से छिटके बोल्डर ने एक ग्रामीण के आवासीय भवन को क्षतिग्रस्त कर दिया। बोल्डर भवन की छत को तोड़ता हुआ नीचे सड़क तक पहुंच गया। गनीमत रही कि भवन स्वामी का परिवार घटना के वक्त दूसरे कमरे में था। ग्रामीणों ने लोनिवि की कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए प्रभावित के भवन के नवनिर्माण की मांग की।
विज्ञापन

श्रीनगर से करीब 10 किलोमीटर दूर डुंगरीपंथ में गब्बर लाल के आवासीय भवन के ऊपर बदरीनाथ हाईवे के क्रश बैरियर को तोड़ता हुआ भारीभरकम पत्थर आ गिरा। पत्थर गिरने से भवन की छत क्षतिग्रस्त हो गई। पत्थर दीवारों को तोड़कर नीचे रेलवे की सड़क मेें जाकर रुक गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद राणा, पूर्व प्रधान त्रिभुवन राणा और विजयराम भट्ट ने बताया कि घटना के वक्त बच्चे दूसरे कमरे थे। प्रमोद राणा ने आक्रोश जताया कि पूर्व में भी ठेकेदार से सड़क के ऊपर दीवार निर्माण की मांग की थी। घर के ऊपर बोल्डर गिरने की सूचना मिलने पर लोनिवि के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। लोनिवि राजमार्ग खंड के सहायक अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि राजमार्ग की कटिंग के पत्थर से आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हुआ है। इस संबंध में रिपोर्ट बनाकर राजमार्ग मंत्रालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें