फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन नायब तहसीलदारों से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की तहसीलों में लंबित वादों के निस्तारण में अधिकारियों की हीलाहवाली को लेकर डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने वादों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर तहसील पौड़ी, यमकेश्वर व कोटद्वार के नायब तहसीलदारों का जवाब तलब किया है। साथ ही छापेमारी में उदासीनता बरतने वाले थलीसैण व यमकेश्वर के आबकारी निरीक्षक का भी स्पष्टीकरण किया है।
विज्ञापन

डीएम ने वर्चुअल माध्यम से राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिलाधिकारी ने भू-स्वामित्व योजना के तहत प्रस्तावित 15 अगस्त 2021 को आयोजित भू-स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जुलाई के अंत तक सभी नक्शों में आपत्तियों का निस्तारण कर लिया जाए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी डा. एसके. बरनवाल, एसडीएम सदर एसएस राणा, एसडीएम कोटद्वार योगेश मेहरा, एसडीएम लैंसडौन अपर्णा ढौडियाल आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें