फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीकरणीय ऊर्जा प्रशिक्षण एवं सहायता केंद्र खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय व्यवसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी में नवीकरणीय ऊर्जा प्रशिक्षण एवं सहायता केंद्र खुल गया है। केंद्र के माध्यम से क्षेत्र के ग्रामीणों को सोलर फार्मिंग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों को सोलर सिस्टम के लिए आवेदन प्रक्रिया समेत अन्य कार्यों में सहायता भी प्रदान की जाएगी। महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को सोलर प्लांटों का भ्रमण/निरीक्षण कराने के साथ ही प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजकीय व्यवसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी में नवीकरणीय ऊर्जा प्रशिक्षण एवं सहायता केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि राठ महाविद्यालय के प्राचार्य डा. जितेंद्र नेगी व महाविद्यालय पाबौ के प्राचार्य डा. राजेश उभान ने किया। प्राचार्य डा. उभान ने कहा कि व्यवसायिक कॉलेज को स्वरोजगार के क्षेत्र में मिला यह केंद्र ग्रामीणों व क्षेत्र के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है। मुख्य वक्ता राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी के डॉ. हर्ष नेगी व डा. वैभव ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आर्थिक दृष्टिकोण को लेकर विस्तार से जानकारी प्रदान की। सहायता केंद्र के नोडल अधिकारी डा. आलोक कंडारी ने बताया कि मुख्यमंत्री नवाचार योजना के तहत महाविद्यालय में नवीकरणीय ऊर्जा प्रशिक्षण एवं सहायता केंद्र खुला है। डॉ. कंडारी ने कहा कि महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। मौके पर अतिथियों ने अक्षय ऊर्जा, जन जागरूकता व जानकारी पुस्तक का विमोचन भी किया। कार्यक्रम का संचालन डा. सुधीर कोटियाल व गौरव जोशी ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान बनास प्रदीप बर्त्वाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें