फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: ज्योतिबा फुले के योगदान को किया याद

Sat, 11 Apr 2026 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के डाॅ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं को उनके जीवन, विचारों एवं समाज सुधार ज्योतिबा फुले के योगदान से अवगत कराया गया। केंद्र समन्वयक प्रो. एमएम सेमवाल ने कहा कि ज्योतिबा फुले का मानना था कि शिक्षा ही समाज को प्रगति की ओर ले जाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने महिलाओं और वंचित वर्गों को शिक्षित कर समाज में समानता स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त किया। डॉ. आशीष बहुगुणा, डॉ. वीर सिंह, डॉ. मुकेश सहाय, केंद्र के विद्यार्थियों सुनील, पूनम, किशोर एवं अनामिका ने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन


कुरीतियों के खिलाफ किया था संघर्ष
श्रीनगर। भाजपा ओबीसी मोर्चा ने कमलेश्वर मंदिर में समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई। मुख्य वक्ता भाजपा जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने कहा कि महात्मा फुले ने समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करते हुए महिलाओं, दलितों, वंचितों और किसानों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने कहा कि फुले ने सावित्रीबाई के साथ विवाह किया जो आगे चलकर भारत की पहली महिला शिक्षिका बनीं। इस मौके पर पार्षद मीना असवाल, ओबीसी मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष उमा गुनसोला, जिला महामंत्री राजेश्वरी पुरी, जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र पुरी, शशि पंवार, सरला पवार, हंसा पंवार, हरीश पंवार और सोनी कौर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें