देवप्रयाग। देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर बीते 23 नवंबर को हुए हादसे में गंभीर घायल वाहन चालक जगदीश भट्ट की उपचार के दौरान मौत हो गई।
बीते 23 नंबर को जगदीश भट्ट (42) पयाल गांव के निकट गहरी खाई में गिरने से बुरी तरह घायल हो गया था। सीएचसी बागी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जॉलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसे इंदिरेश अस्पताल देहरादून में भर्ती कराया गया था जहां शुक्रवार रात उसने दम तोड़ दिया। बाह बाजार निवासी जगदीश भट्ट (पुत्र बदरी प्रसाद भट्ट) के आकस्मिक निधन पर व्यापारियों व परिजनों ने शोक जताया। संवाद