फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल योजनाओं को नियमित निरीक्षण करें : डीएम

Wed, 25 Feb 2026 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन व पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में बुधवार को एनआईसी कक्ष में जल जीवन मिशन एवं पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई जिसमें जिलाधिकारी ने कनिष्ठ अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्रों की पेयजल योजनाओं का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
जल संस्थान, जल निगम एवं जल जीवन मिशन के अधिशासी अभियंता अपने-अपने कार्यक्षेत्र के गांवों की विस्तृत सूची तैयार कर आपस में साझा करने के निर्देश दिए। टाटरी गांव की पेयजल समस्या की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी गांव का कोई भी परिवार पेयजल सुविधा से वंचित नहीं रहना चाहिए। विकासखंड पाबौ के ग्राम कलूण में हर घर जल योजना के अंतर्गत कार्यों की गुणवत्ता संबंधी शिकायत पर उन्होंने निर्देश दिए कि यदि नई पाइप खरीदी गई हैं तो उनकी भौतिक उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्ण हो चुकी योजनाओं में यदि कोई तकनीकी या संचालन संबंधी समस्या है तो उसका समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान प्रवीण सैनी, अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, अधिशासी अभियंता जल निगम पौड़ी नवनीत कटारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें