फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेगुलर पुलिस करेगी दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म मामले की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील पौड़ी के एक राजस्व क्षेत्र में मानसिक रूप से दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म मामले की जांच रेगुलर पुलिस करेगी। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने मामला रेगुलर पुलिस को सौंपने के निर्देश जारी किए हैं। एसएसपी ने कहा कि मामले की जल्द विवेचना शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

तहसील पौड़ी के एक राजस्व क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो, जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी अभी फरार है और पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट आनी बाकी है। क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक मौ. नासिर ने शनिवार को मामला रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित करने के लिए डीएम को पत्र भेजा था। राजस्व उप-निरीक्षक मौ. नासिर ने बताया कि मामले से जुड़े सभी दस्तावेज जल्द ही रेगुलर पुलिस को सौंप दिए जाएंगे। एसएसपी पी. रेणुका देवी ने बताया कि डीएम ने मामला रेगुलर पुलिस को सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें