फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग ने की आत्महत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील चौबट्टाखाल में दुष्कर्म पीड़ित एक नाबालिग ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। पीड़ित नाबालिग के पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो के तहत दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी आरोपी युवक गिरफ्तारी नहीं हुई है। तहसील प्रशासन ने मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किए जाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को तहसील पौड़ी की नाबालिग किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेए, जहां उसके स्वास्थ्य में सुधार है। नाबालिग तहसील चौबट्टाखाल क्षेत्र में अपने ननिहाल में रहती है। नाबालिग ने परिजनों से बताया कि विगत दो सितंबर को ननिहाल में गांव के रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 3 सितंबर को नाबालिग अपने गांव गई, लेकिन किसी को घटना की जानकारी नहीं दे पाई। 4 सितंबर को उसने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। नायब तहसीलदार चौबट्टाखाल सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो के तहत दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें