मुख्यालय पौड़ी में शुक्रवार को मीडिया कर्मियों की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान गढ़वाल प्रेस क्लब पौड़ी का गठन कर राजीव खत्री को अध्यक्ष तथा मुकेश बछेती को सर्वसम्मति से महासचिव चुना गया।
जिला सूचना अधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में गढ़वाल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से राजीव खत्री को अध्यक्ष और मुकेश बछेती को महासचिव चुना गया। इसके अलावा क्लब में प्रमोद खंडूडी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोहर बिष्ट व मुकेश सिंह को उपाध्यक्ष, कुलदीप बिष्ट को सह-सचिव, सिद्वांत उनियाल को मीडिया प्रभारी, दीपक बड़थ्वाल को कोषाध्यक्ष, पंकज रावत को लेखा संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकि गणेश नेगी, जगमोहन डांगी, प्रदीप नेगी, महेंद्र नेगी, आलोक रावत, विक्रम पटवाल, जसपाल नेगी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव खत्री व सचिव मुकेश बछेती ने कहा कि प्रेस क्लब के लिए भूमि व भवन निर्माण सहित अन्य मूलभूत आवश्यकताओं के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे।
------------------------
मनोहर