फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गहड़-देवगड़ी-पल्यापटाला मोटर मार्ग का बरसाती पानी बना आवासीय बस्तियों के लिए खतरा

Thu, 11 Jun 2026 05:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
गहड़-देवगड़ी-पल्यापटाला मोटर मार्ग का बरसाती पानी बना आवासीय बस्तियों के लिए खतरा
विज्ञापन

श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के लोस्तु बडियारगढ़ क्षेत्र का गहड़-देवगड़ी-पल्यापटाला मोटर मार्ग सुविधा के बजाय लोगों के लिए अब भारी खतरा बना है। सड़क पर नाली न होने से बरसाती पानी बस्तियों की ओर बह रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग से कई बार नाली निर्माण की गुहार लगाई गई लेकिन आज तक सड़क पर नाली का निर्माण पूरा नहीं किया गया है। जिस कारण बरसात में पानी सड़क से होते हुए बस्तियों की ओर बह रहा है।
विज्ञापन


पल्यापटाला के पूर्व प्रधान कुंदन सिंह बर्त्वाल ने बताया कि पीएमजीएसवाई के तहत करीब आठ वर्ष गहड़-देवगड़ी-पल्यापटाला मोटर मार्ग का निर्माण शुरू हुआ था लेकिन निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हुआ। विभाग की ओर से आज भी कई स्थानों पर नाली निर्माण नहीं किया गया। बरसात का पानी सड़क पर बहता हुआ बस्तियों की ओर बह रहा है। बर्त्वाल ने बताया कि सबसे अधिक खतरा सड़क के नीचे स्थित पल्यापटाला और डांडाखील तल्ला की आवासीय बस्तियों को है। बरसात के दिनों में लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती है। दहशत के मारे घरों के अंदर रहना मुश्किल हो जाता है। क्षेत्र पंचायत सदस्य रघुवीर सिंह भंडारी व पूर्व कनिष्ठ प्रमुख दीपचंद टम्टा आदि ने पीएमजीएसवाई व लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर से नाली निर्माण का काम पूरा करने व अन्य मार्गों पर बनी नालियों की सफाई का काम पूरा करने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर पीएमजीएसवाई लोनिवि कीर्तिनगर के अधिशासी अभियंता शिवम रावत ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए संबंधित सहायक अभियंता को साइट पर भेजा जाएगा जल्द ही समस्या हल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें