फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहु मंदिर को विश्वपटल लाया जाएगा: अनिल बलूनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। सांसद गढ़वाल अनिल बलूनी व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पैठाणी के राहु मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि पर्यटन की अपार संभावनाओं वाले इस रमणीक क्षेत्र को विश्व पटल पर लाया जाएगा। पर्यटन गतिविधियों के बढ़ने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। साथ ही स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए भी नए अवसर खुलेंगे। उन्होंने पौड़ी में प्रस्तावित तारामंडल को लेकर कहा कि 70 करोड़ की लागत से बन रहा यह तारामंडल देश के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।
विज्ञापन


गढ़वाल सांसद बलूनी ने जिलाधिकारी को राहु मंदिर व उसके आसपास के क्षेत्र को विकसित करने के लिए रोडमैप तैयार करने लिए एक कंसल्टेंट हायर करने को कहा। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राहु मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए मुख्यमंत्री द्वारा भी प्रतिबद्धता जाहिर की गई है। बताया कि पौड़ी के आधा दर्जन से अधिक पौराणिक मंदिरों को आपस में जोड़कर एक सर्किट तैयार किया जाएगा। पैठाणी को नगर पंचायत बनाने के लिए सभी स्टेक होल्डर्स की सहमति की जरूरत है, ताकि पैठाणी क्षेत्र का समुचित विकास हो सके।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, तहसीलदार दीवान सिंह राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष पैठाणी नरेंद्र सिंह, मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




मंदिर के आसपास सफाई अभियान चलाया



जिलाधिकारी के नेतृत्व में पैठाणी स्थित देश के राहु मंदिर परिसर एवं उसके आसपास के नदी तटों पर भव्य सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में 70 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी, मंदिर समिति एवं व्यापार मंडल के सदस्य शामिल हुए। सफाई अभियान के दौरान 25 बैग कचरा एकत्र किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें