फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट इंडिया फ्रीडम रन में रचित और रितिका ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विवि के छात्र-छात्राओं के साथ ही आसपास के युवाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

शनिवार को नेहरू युवा केंद्र पौड़ी की ओर से गढ़वाल विवि के शारीरिक शिक्षा विभाग के सहयोग से शुरू की गई इस प्रतियोगिता का शुभारंभ देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कंडारी ने किया। इसके बाद आयोजित प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में रचित घिल्डियाल प्रथम, आशीष चौहान द्वितीय व विमल किशोर तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में रितिका ने पहला, हिमानी ने दूसरा और रिया रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी शैलेश भट्ट ने कहा कि 13 अगस्त से 2 अक्तूबर तक विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित होने वाली फिट इंडिया फ्रीडम रन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को फिट व तनाव मुक्त रखना है।
मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रो. मोहन सिंह पंवार ने फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज का संदेश देते हुए छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ भविष्य की तैयारियों के लिए रूट मैप तैयार करने को कहा। इस दौरान डॉ. आलोक सागर गौतम, कार्यक्रम संचालक योगेंवर पोली, डॉ. एसएस बिष्ट, क्रीड़ा निदेशक डॉ. गुरदीप सिंह, मोहित बिष्ट, डॉ. सरला सकलानी, रमेश पंत, शुभम बिष्ट, पंकज नेगी, युवराज बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें