फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जर्जर विद्यालय भवन की मरम्मत पर सवाल, ग्रामीणों ने मांगा नया भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला योजना से 12 लाख रुपए स्वीकृत, बोले- मरम्मत के बजाय बने नया भवन
विज्ञापन


श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के ग्राम पंचायत नौड़ा धौलियाणा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन की मरम्मत के लिए जिला योजना से करीब 12 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। हालांकि, ग्रामीणों ने मरम्मत की योजना पर सवाल उठाते हुए विद्यालय के लिए नए भवन के निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि पुराना भवन जर्जर होने के कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय भवन काफी पुराना हो चुका है। ऐसे में मरम्मत पर धनराशि खर्च करने के बजाय नया भवन बनाया जाना चाहिए। कहा कि जर्जर छत पर टीनशेड डालने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। विद्यालय के खेल मैदान का पुश्ता टूटा हुआ है, जबकि शौचालय भी जर्जर होने के कारण उपयोग के लायक नहीं हैं। मुख्य गेट और चारदीवारी क्षतिग्रस्त होने से जंगली जानवरों के विद्यालय परिसर में घुसने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने विभाग से नया भवन बनाने के साथ चारदीवारी और मुख्य गेट का निर्माण कराने, खेल मैदान के पुश्ते की मरम्मत करने तथा शौचालयों की स्थिति सुधारने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर समस्या पर खंड शिक्षाधिकारी डॉ. वाईएस नेगी ने बताया कि अभी भवन की पुरानी छत को हटाकर टीन की छत छाली जाएगी। विद्यालय के नए भवन के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृत होने पर नए भवन का निर्माण करवाया जाएगा। जारीधनवीर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें