फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: आर इलेवन, डीएफए देहरादून व कोटा एफसी में होगा क्वार्टर फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




पाबौ। विकास खंड पाबौ के खुड्डेश्वर खेल मैदान में स्व. प्रताप सिंह एवं बलिदानी विपिन गुसाईं स्मृति में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला प्री-क्वार्टर फाइनल मैच आर इलेवन व बिसल्ड एफसी के बीच खेला गया। मैच में शुरू से ही आक्रामक खेलते हुए आर इलेवन ने बिसल्ड पर कुल चार गोल किए।
विज्ञापन

मैच के अंत तक बिसल्ड एक भी गोल नहीं कर पायी। जबकि दूसरे मुकाबले में कोटली एफसी और डीएफए देहरादून के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। पहले हाफ में कोटली टीम के गौरव ने पहला गोल किया। जबकि मैच के दूसरे हाफ में देहरादून के वरुण ने जवाबी गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। मैच का निर्णय ट्राई ब्रेकर के माध्यम हुआ। जिसमें देहरादून ने यह मैच 4-3 से जीत लिया। तीसरे मैच में कोटा ने ग्वाड़ एफसी को 1-0 से हराया। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह रावत, राम सिंह नेगी, जगमोहन बिष्ट, प्रदीप नेगी निर्णायक रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें