फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन लोगों को करा दिया मजदूरी का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर ब्लॉक के गांव ज्यालगढ़ में मनरेगा के कार्य में गड़बड़झाले का आरोप है। बताया जाता है कि यहां क्वारंटीन लोगों को मनरेगा कार्य में संलग्न दिखाकर मजदूरी का भुगतान करा दिया गया। ग्रामीणों ने यह मामला डीएम टिहरी तक पहुंचाया है। उनकी मामले में जांच के साथ ही वित्तीय अनियमितता में मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ज्यालगढ़ में बीती 12 मई को दिल्ली और देहरादून से एक परिवार आया। परिवार के सभी सदस्यों को बाहर से आने की वजह से होम क्वारंटीन किया गया। आरोप है कि क्वारंटीन अवधि में परिवार की मुखियाओं को 24 मई से छह जून के बीच मनरेगा श्रमिक दर्शाकर मजदूरी का भुगतान कर दिया गया। जबकि इन परिवारों की क्वारंटीन अवधि क्रमश: 25 मई और 28 मई को खत्म हुई है।
उत्तराखंड छात्र संगठन के पूर्व नगराध्यक्ष संदीप सिंह की मांग है कि मामले में जनप्रतिनिधियों और सरकारी कर्मियों से वसूली के साथ ही धन के दुरुपयोग के आरोप में एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।
विज्ञापन

...तो कर्मचारी और प्रधान से होगी वसूली
मनरेगा में अगर मजदूरी का भुगतान नियमों के विपरीत किया गया है तो संबंधित कर्मचारी और प्रधान से वसूली की जाएगी। उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी। -आरपीएस नेगी, खंड विकास अधिकारी, कीर्तिनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें