श्रीनगर। मेडिकल कॉलेज के टीचिंग बेस अस्पताल में इमरजेंसी के पास मरीज सहायता एवं जनसंपर्क कार्यालय खुल गया है। इससे मरीजों को राहत मिलेगी। अस्पताल में आने वाले मरीज किसी भी समस्या के समाधान के लिए जनसंपर्क कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इससे मरीजों को अस्पताल में विभिन्न वार्डों व अस्पताल की अन्य सेवाओं के बारे में जानकारी लेने, जांचे कराने आदि के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि कार्यालय खोलने का का मुख्य उद्देश्य मरीजों एवं उनकी तीमारदारों को सहायता पहुंचना है। इसमें मेडिकल सोशल वेलफेयर अधिकारी जतिन कहेड़ा, विजय जमलोकी, भवतोष धर, नर्सिंग अधिकारी पंकज नौटियाल, राम नरेश, टैक्नीशियन संदीप सिंह, रविन्द्र गोस्वामी, फार्मासिस्ट सचिन फोंदणी, सिद्धार्थ, कक्ष सेवक कुलदीप सेवाएं भी देंगे। यहां पहुंचने वाले लोग अस्पताल संबंधी किसी भी समस्या के लिए इमरजेंसी के पास कक्ष 99 में संपर्क कर सहायता ले सकते हैं।