श्रीनगर। अलकनंदा तट पर स्थित नगर का ऐतिहासिक शारदानाथ घाट आज बदहाली के कगार पर है। वर्ष 2023 में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह घाट बरसात और लापरवाही की भेंट चढ़ चुका है। घाट के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। जगह-जगह काई और कीचड़ जम गई है।
स्थानीय निवासी राहुल, माधव और रजनी का कहना है कि शारदानाथ घाट हमारी आस्था से जुड़ा स्थल है। पहले यहां स्नान और धार्मिक कर्मकांड होते थे लेकिन अब हालात इतने खराब हैं कि श्रद्धालु दूसरे घाटों का रुख कर रहे हैं। अलकनंदा अब नाले जैसी दिखती है। गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेम बल्लभ नैथानी ने बताया कि शारदानाथ घाट को भव्य बनाया जाएगा। संवाद