फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: आश्वासन पर प्रस्तावित धरना स्थगित

Wed, 07 Oct 2026 06:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मुआवजा भुगतान और पुनर्वास की मांग के लिए सात सितंबर से श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के खिलाफ आंदोलित महिलाओं का प्रस्तावित धरना हो गया है। तहसील मुख्यालय कीर्तिनगर पहुंचीं महिलाओं की एसडीएम की मध्यस्थता में परियोजना संचालक कंपनी के प्रतिनिधियों मुआवजा और पुनर्वास की मांग को लेकर वार्ता हुई।
विज्ञापन

महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता पांडेय, संरक्षक सरस्वती, प्रभारी विमला सिलोरी और संयोजक दौलत कुंवर, गीता देवी, शकुंतला देवी, सोनू कुमार व पूर्व सैनिक जगदीश लाल ने कहा कि बैठकों के नाम पर मानसिक उत्पीड़न बंद कर सभी वंचित परिवारों का भुगतान तुरंत शुरू किया जाए। एसडीएम कीर्तिनगर पंकज भट्ट ने ग्रामीणों से वार्ता के बाद कंपनी प्रबंधन को पत्र जारी कर 15 दिन में सक्षम अधिकारी को त्वरित निर्णय लेने के निर्देश दिए। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना स्थगित कर दिया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दौलत कुंवर ने कहा यदि आश्वासन पर ठोस अमल नहीं हुआ तो फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें