फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कोविड-19 चैलेंज स्पर्धा’ के लिए मांगे प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल विवि के इनोवेशनल सेल ने ‘कोविड-19 चैलेंज स्पर्धा’ विषय पर संकाय सदस्यों और छात्र-छात्राओं से नवोन्मेषी योजना और शोध प्रस्ताव मांगे हैं। चयनित प्रस्तावों पर शोध करने के लिए प्लान फंडिग एजेंसियों को भेजे जाएंगे। इसके अलावा विवि स्तर पर सर्वोत्तम प्रस्ताव देने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के इनोवेशन सेल के संयोजक डा. आलोक सागर गौतम ने बताया कि विवि इस महामारी से निपटने और इससे पड़ने वाले प्रभावों पर काम कर रहा है। बताया कि कोरोना के चलते पूरा समाज प्रभावित हुआ है। हजारों लोग गांव लौट आए हैं। लाखों कर्मचारी इससे निपटने में जुटे हुए हैं। इससे रोजगार प्रभावित हुए हैं। इसी को देखते हुए कोविड-19 चैलेंज स्पर्धा आयोजित की जा रही है। इसमें पलायन, सपोर्टिंग हेल्थ केयर वर्कर्स, सोसाइटी इंपेक्ट, डिजीज बे्रकआउट पैट्रर्न रिसोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, सपोर्टिंग इसेंशल सर्विसेज और क्लाइमेट चेंज बिंदु रखे गए हैं। डा. गौतम ने बताया कि इस स्पर्धा में स्नातक, परास्नातक व शोध छात्र और संकाय सदस्य प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 17 अप्रैल तक phyalok@gmail.com पर अपनी प्रोजेक्ट रिपोर्ट ईमेल कर सकते हैं। इसके लिए एक हजार शब्द निर्धारित किए गए हैं। शॉर्टलिस्ट प्रोजेक्ट रिपोर्ट शोध के लिए फंडिंग एजेंसियों को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें