फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पंजीकरण के नवीनीकरण का भेजा प्रस्ताव, प्रबंधन समिति के गठन की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। जिला अस्पताल पौड़ी के पंजीकरण के नवीनीकरण का प्रस्ताव भेज दिया गया है। यहां अस्पताल के पीपीपी मोड से स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरण की कवायद में भी तेजी आ गई है। अभी तक अस्पताल में 8 नर्सिंग अफसर पदभार संभाल चुके हैं। वहीं अस्पताल की प्रबंधन समिति के गठन की तैयारी शुरू हो गई है।



जिला अस्पताल पौड़ी का संचालन आगामी जनवरी 2025 से स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जाएगा। अस्पताल के पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड से मूल विभाग (स्वास्थ्य) में हस्तांतरण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। यह प्रक्रिया तीन चरणों में संपादित होगी। विभाग जिला अस्पताल के संबद्ध पांच डाॅक्टरों को ज्वाइनिंग के लिए पत्र भेज चुका है। बेस अस्पताल श्रीनगर में संबद्ध 51 नर्सिंग स्टाफ को मूल तैनाती पर वापस भेजने के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल का संचालन जनवरी 2021 से पीपीपी पर महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून प्रशासन को सौंपा गया था। इस कलस्टर में सीएचसी पाबौ व घंडियाल भी शामिल हैं। सीएमओ पौड़ी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल के पंजीकरण के नवीनीकरण का प्रस्ताव उप निबंधक सोसायटी फर्म एवं चिट्स पौड़ी को भेजा गया है। पंजीकरण का प्रत्येक पांच वर्ष में नवीनीकरण किया जाता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल के प्रबंधन समिति का गठन डीएम डाॅ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में किया जा रहा है। सात सदस्यीय समिति के गठन का प्रस्ताव डीएम पौड़ी को भेजा गया है। अनुमोदन मिलते ही समिति अपने दायित्वों का निर्वहन शुरू करेगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल के मूल विभाग में हस्तांतरण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें