फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक खेती को क्लस्टर मॉडल में बढ़ावा दें: जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला सभागार में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में प्राकृतिक खेती के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा कि प्राकृतिक खेती कलस्टर मॉडल में बढ़ावा दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कृषि विभाग को कृषकों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र भरसार के वैज्ञानिकों से दिलाने का कहा। कहा कि किसानों को ऑन-फील्ड प्रशिक्षण देकर स्थान विशेष की आवश्यकताओं के अनुसार वैज्ञानिक विशेषज्ञता के साथ खेती के लिए पैकेज तैयार किया जाए। कहा कि प्राकृतिक खेती को क्लस्टर प्रणाली के तहत अपनाया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ा जा सके। साथ ही कहा कि योजना के तहत चयनित किसानों को बिना रासायनिक खाद के खेती करने के लिए प्रेरित किया जाए और उन्हें प्राकृतिक खाद के उपयोग की जानकारी दी जाए।
मुख्य कृषि अधिकारी विकेश कुमार यादव ने बताया कि पहले चरण में विकासखंड पाबौ, बीरोंखाल, एकेश्वर और थलीसैंण में परियोजना शुरू की जा रही है। इन क्षेत्रों में कुल 10 क्लस्टर बनाए गए हैं, जिनमें करीब 1500 किसानों को शामिल किया जाएगा। उसके बाद दूसरे चरण में अन्य विकासखंडों में भी शुरू किया जाएगा। बैठक में मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, जिला उद्यान अधिकारी राजेश तिवारी, भूमि संरक्षण अधिकारी राम नरेश गुलेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें