फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: विश्व के शीर्ष 5% वैज्ञानिकों में प्रो. आरके मैखुरी शामिल

Thu, 01 Oct 2026 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। गढ़वाल विवि के पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. आरके मैखुरी को एससीआई रैंक ग्लोबल ने वर्ष 2025 के ग्लोबल साइंटिस्ट इंडेक्स में विश्व के शीर्ष पांच फीसदी वैज्ञानिकों में शामिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार ने खुशी जताई है। प्रो. मैखुरी को हिन्दुकुश हिमालयी क्षेत्र में जैव विविधता, प्राकृतिक संसाधन, जलवायु परिवर्तन, परंपरागत ज्ञान, आपदा न्यूनीकरण, पारिस्थितिकी तंत्र की पुनर्स्थापना और समुदाय आधारित आजीविका संवर्धन से जुड़े शोध का 40 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इससे पहले भी उत्कृष्ट शोध कार्यों के लिए प्रो. मैखुरी को स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय की ओर से सात बार विश्व के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों में शामिल किया जा चुका है। संवाद



प्रो. मंजू प्रकाश गुसाईं बनीं डीन स्कूल ऑफ लाइफ साइंस
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. मंजू प्रकाश गुसाईं को विश्वविद्यालय के ''स्कूल ऑफ लाइफ साइंस'' (जीवन विज्ञान संस्थान) का नया डीन नियुक्त किया गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रो. मंजू प्रकाश गुसाईं की यह नियुक्ति 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी हो गई। वह आगामी तीन वर्षों तक या अपनी सेवानिवृत्ति की तिथि (जो भी पहले हो) तक इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने कुलसचिव को सौंपा 15 सूत्री मांग पत्र
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के छात्र संघ सचिव मयंंक बहुगुणा के नेतृत्व में छात्रों ने विवि परिसर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के मूलभूत समस्या और आवश्यकता के त्वरित समाधान के लिए कुलसचिव को 15 सूत्री मांगपत्र सौंपा। इस दौरान छात्रों ने रुके हुए परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित करने, अंकपत्रों में सुधार प्रक्रिया के लिए ''सिंगल विंडो सिस्टम'' लागू करने, स्नातकोत्तर के मुख्य विषय में सीट बढ़ाने, नए पाठयक्रम शुरू कराने, केंद्रीय पुस्तकालय को 24 घंटे खुला रखने, छात्रावासों में शुद्ध पेयजल और मेस के भोजन के गुणवत्ता के लिए समिति गठित करने कैंपस में 24 घंटे डॉक्टर व एंबुलेंस सेवा बहाल किए जाने, हर साल रोजगार मेला लगाने, चौरास व बिड़ला परिसर के बीच आवागमन के लिए ई-ऑटो सेवा, पुस्तकालय व फीस संबंधी समस्या के 48 घंटे में समाधान के लिए 24x7 ऑनलाइन शिकायत पोर्टल शुरू करने आदि की मांग की। मांग करने वालों में यश राज, अभय, आदित्य, अभय नेगी, अमरजीत बिष्ट, आरूषी भोला, अक्षिता, अभि पडियार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें