कीर्तिनगर। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उत्पाद पैकेजिंग प्रशिक्षण शुरू हो गया है। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआईआई) अहमदाबाद द्वारा क्रियान्वित एवं रेल विकास निगम लि. (आरवीएनएल) द्वारा समर्थित प्रोजेक्ट प्रगति: महिला शसक्तीकरण के अंतर्गत रानीहाट गांव में महिलाओं को दो दिन प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. अंजनी कुमार सिंह प्रोजेक्ट डायरेक्टर ईडीआईआई ने किया।
प्रशिक्षण के दौरान मुख्य प्रशिक्षक अंजना नेगी ने महिलाओं को अपने स्तर पर कैंडल और धूपबत्ती के लिए कस्टम पैकिंग बॉक्स तैयार करने का प्रशिक्षण दिया, जिससे उत्पाद की लागत में कमी आएगी और लाभ सीधे महिलाओं तक पहुंचेगा। ईडीआईआई के परियोजना अधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि अगस्त 2025 में आयोजित सूक्ष्म कौशल उद्यमिता विकास कार्यक्रम (एमएसडीपी) के अंतर्गत महिलाओं को कैंडल, दीया एवं धूपबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया था। वर्तमान प्रशिक्षण का उद्देश्य उन्हीं उत्पादों में मूल्य संवर्धन और पैकेजिंग कौशल विकसित कर बाजार में उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाना है। इस अवसर पर एमएसडीपी प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को कीर्तिनगर बीएमएए मुकेश देव द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
जारीडा. श्रीकृष्ण उनियाल