फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: शिविर में पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनीं गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
थलीसैंण। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास पौड़ी ने थलीसैंण विश्राम गृह में मासिक शिविर आयोजित किया। जिसमें पूर्व सैनिकों व आश्रितों की समस्याएं सुनीं गईं।
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी मेजर करन रावत ने पूर्व सैनिकों, सैनिकों की विधवा आश्रितों की पेंशन संबंधी शिकायतें सुनीं और उनका समाधान किया। साथ ही सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की कोई भी पेंशन से संबंधी समस्याएं हैं तो हर महीने शिविर में रख सकते हैं। जिसका हर संभव समाधान किया जाएगा। इस दौरान शिविर में 22 पूर्व सैनिक व सैनिक विधवाओं की समस्याओं को निराकरण किया गया। शिविर में हवलदार हरीश सिंह, सुरेंद्र सिंह, ब्लाॅक प्रतिनिधि फते सिंह, दयालमणी ममगाईं, श्याम सिंह, मोहनलाल पंत और हरी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें