फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 किमी दूरी पर मिला प्रियंका का शव

Sat, 20 May 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात चाकीसैण के नजदीक मलबे के साथ बही पांच वर्षीय प्रियंका का शव घटनास्थल से 10 किलोमीटर दूर चिपलघाट के नजदीक मिला है। घटना के बाद रात से ही राजस्व पुलिस, आपदा प्रबंधन की टीम रेस्क्यू में लगी थी। मलबे के साथ बालिका का शव चिपलघाट पहुंच गया था।
विज्ञापन


एसडीएम किशन सिंह ने बताया कि पट्टी कंडारस्यूं तहसील चाकीसैण के गांव बांजकोट की रहने वाली प्रियंका घर पर ही कहीं गिर गई थी, जिसके चलते उसके ताऊ राजेंदर सिंह और मां नंदी देवी उसे इलाज के लिए पैठाणी ले गए। वापसी के समय तेज बारिश के कारण गांव कोठला के नजदीक गुदखेत के गदेरे में पानी और मलवा आने लगा।

ऐसे में जीप मलबे में फंस गई। उस समय जीप में पांच लोग सवार थे। जीप में सवार राजेंद्र सिंह और नंदी देवी प्रियंका को लेकर पैदल ही गदेरा पार करते हुए मलबे के साथ बह गए। राजेंद्र सिंह और नंदी देवी को तो स्थानीय लोगों ने बचा लिया, लेकिन प्रियंका मलबे के साथ नीचे चली गई। घायल राजेंद्र सिंह को उपचार के लिए पाबौ चिकित्सालय में दाखिल करवाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पौड़ी से एडीएम रामजी शरण शर्मा, एसडीएम किशन सिंह राजस्व पुलिस व आपदा प्रबंधन की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने लापता प्रियंका की तलाश शुरू कर दी। रात को मौसम खराब होने के चलते उसे ढूंढा नहीं जा सका। ऐसे में सुबह एक बार फिर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। 

डांगी गांव में बादल फटने से खेतों को नुकसान
पैठाणी से पांच किलोमीटर दूर डांगी गांव में बादल फटने से खेतों को नुकसान हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश चौहान ने बताया कि शुक्रवार रात को तेज बारिश के कारण पैठाणी के नजदीक ही बादल फटने से मलबा खेतों में भर गया, जिसके कारण कई खेतों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें