फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य ने पूछा मरीजों का हालचाल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने टीम के साथ कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान मनोचिकित्सक एवं मनो परामर्शदाता ने वार्ड में भर्ती मरीजों की काउंसिलिंग भी की।
विज्ञापन

जिला प्रभारी मंत्री विशन सिंह चुफाल के दौरे से कुछ घंटे पहले मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत, मनो चिकित्सक डॉ. मोहित सैनी, मनो परामर्शदाता और मेडिकल सामाजिक कार्यकर्ता (एमएसडब्लू) अरुण बडोनी ने कोविड अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों का हालचाल पूछा।
प्रो. रावत ने डॉक्टर एवं स्टाफ की ओर से की जा रही देखभाल, भोजन की गुणवत्ता व समय और साफ-सफाई के बारे में पूछा। इस दौरान एक मरीज ने शिकायत की कि बाथरूम में पानी टपक रहा है, जिसे प्राचार्य ने तत्काल ठीक करने के निर्देेश दिए। मनोचिकित्सक डॉ. सैनी और परामदर्शदाता नीतू ने मरीजों की मनोस्थिति जानी। उन्होंने कहा कि मरीज मन में सकारात्मक विचार लाएं। मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखें। इससे वे जल्द से जल्द स्वस्थ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें