देवप्रयाग ब्लाक के अंतर्गत टकोली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का अब अपना भवन होगा। सीएम त्रिवेंद्र रावत ने विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी के अनुरोध पर अस्पताल के भवन निर्माण की मंजूरी दे दी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लंबे समय से किराए के भवन में चल रहा है।
विधायक कंडारी ने बताया कि सीएम ने भवन स्वीकृत करते हुए स्वास्थ्य सचिव को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अस्पताल भवन के निर्माण के लिए ग्रामीण भी भूमि देने को तैयार हैं। विधायक ने बताया कि इसके अलावा एक मिनी स्टेडियम देवप्रयाग (हिंडोलाखाल) ब्लॉक के पौड़ीखाल और एक कीर्तिनगर ब्लॉक के बडियारगढ़ में बनाने की भी स्वीकृति दी गई है।